Amaravati को 58,000 करोड़ की सौगात: विकास की नई शुरुआत
Amaravati में ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की घोषणा

आंध्र प्रदेश की राजधानी Amaravati को एक बार फिर नया जीवन मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार मई को Amaravati में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई बड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी मौजूद रहकर इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमरावती परंपरा और विकास दोनों का संगम है और यह आंध्र प्रदेश के सुनहरे भविष्य की नींव रखेगा।
क्या है इन परियोजनाओं में खास
इन विकास परियोजनाओं में सड़क, रेलवे, रक्षा और औद्योगिक ढांचे का निर्माण शामिल है। कुल 58,000 करोड़ रुपये में से करीब 49,000 करोड़ रुपये अमरावती में 74 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए रखे गए हैं। इसमें विधान सभा, सचिवालय, उच्च न्यायालय और न्यायिक अधिकारियों के आवासों का निर्माण भी होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये सिर्फ इमारतें नहीं हैं, बल्कि आंध्र प्रदेश की आकांक्षाओं और विकसित भारत के सपने की मज़बूत नींव हैं।
Amaravati: परंपरा और प्रगति का संगम
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि Amaravati वो भूमि है जहां परंपरा और प्रगति साथ-साथ चलती है। यहां बौद्ध विरासत की शांति भी है और आधुनिक भारत की ऊर्जा भी हैं। अमरावती का नाम पहले इंद्रलोक की राजधानी के रूप में भी प्रसिद्ध था और अब यह आंध्र प्रदेश की राजधानी बनकर ‘स्वर्ण आंध्र’ के निर्माण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस अवसर पर ऐलान किया कि अमरावती में देश की पहली क्वांटम वैली बनाई जा रही है, जिसका उद्घाटन अगले साल 1 जनवरी को किया जाएगा। इससे अमरावती को तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में भी नई पहचान मिलेगी।
पूरे देश के विकास के लिए ऐतिहासिक
Amaravati में हुए इस कार्यक्रम में हज़ारों लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन आंध्र प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। इन परियोजनाओं के शुरू होने से अमरावती में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर का तेजी से विकास होगा। अमरावती अब सिर्फ आंध्र प्रदेश की राजधानी नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श शहर बनने की ओर बढ़ रही है।
Read Also: केंद्र सरकार का Caste census फैसला, क्या है पूरा मामला
Get the Latest News, Hindi News, English News & Breaking Updates! Please stay connected with us on Facebook, Instagram, Twitter, YouTube, LinkedIn, and reach out. Don’t miss out on real-time updates—follow us now! 🚀 #LatestNews #HindiNews #EnglishNews #BreakingUpdates #Breakingnews
फेसबुक: https://www.facebook.com/fast2news/ इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/fast2news/